दिल्ली में 5 रुपये में भरपेट भोजन, CM Rekha Gupta ने स्वतंत्रता दिवस पर की बड़ी घोषणाएं

Sandesh Wahak Digital Desk : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। भारी बारिश के बीच छत्रसाल स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में उन्होंने श्रमिकों के लिए ‘अटल कैंटीन’ योजना शुरू करने का ऐलान किया, जहां मजदूर भाइयों को सिर्फ 5 रुपये में पेट भर खाना मिलेगा।

इसके अलावा, सीएम गुप्ता ने यमुना नदी के पुनरुद्धार का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा देगी। उन्होंने कहा, “हम यमुना की सफाई को लेकर गंभीर हैं और पहले दिन से ही इसपर काम शुरू कर दिया गया है।”

गिग वर्कर्स के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने ‘गिग वर्कर्स’ (फ्रीलांसर और ऐप-आधारित कामगारों) के कल्याण के लिए एक विशेष वेलफेयर बोर्ड बनाने की भी घोषणा की। यह बोर्ड ऐसे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाएं देने में मदद करेगा।

सड़कों और जलभराव की समस्या पर फोकस

सीएम गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली की सड़कों की हालत सुधारने और मॉनसून में जलभराव की समस्या को हल करने पर भी तेजी से काम करेगी। उन्होंने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे सरकार के साथ मिलकर शहर को बेहतर बनाने में योगदान दें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.