एथेनॉल घोटाले पर गडकरी का पलटवार, बोले- अफवाहों में सचाई नहीं

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एथेनॉल घोटाले से जुड़े आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज प्रभावित होने की बात पूरी तरह अफवाह है और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

“एथेनॉल मिश्रित ईंधन से गाड़ियों की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता। इस विषय में फैलाई जा रही खबरें बेबुनियाद और गलत हैं।”

नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का मुख्य फोकस देशभर में हाईवे नेटवर्क को और मजबूत बनाना है। इसके लिए आधुनिक तकनीक और नई रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गडकरी के मुताबिक, बेहतर सड़क और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी बल्कि औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में एथेनॉल को लेकर सवाल उठाए थे, जिस पर गडकरी ने साफ कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक अफवाह है और इसमें कोई तथ्य नहीं है।

Also Read: Gonda News: राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर बृजभूषण सिंह का पलटवार, बोले- भाषा तालिबानी जैसी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.