बरेली कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Bareilly News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर, 2026) के अवसर पर बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को नेशन फर्स्ट (राष्ट्र प्रथम) की भावना को सर्वोपरि रखकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने में हर व्यक्ति का योगदान ही इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाधिकारी ने सभी से देश हित में अन्याय के खिलाफ मुखर रहने की भी अपील की।

शास्त्री जी के आदर्शों को याद करते हुए जिलाधिकारी ने उनकी सादगी का एक संस्मरण साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद जब शास्त्री जी के परिवार को आवास खाली करना पड़ा, तब उनके पास खुद का दो कमरों का मकान तक नहीं था। उनकी इस अभूतपूर्व ईमानदारी और निष्ठा से आज के दौर में प्रेरणा लेने की सख्त जरूरत है।

बरेली कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन’, ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘चदरिया झीनी रे झीनी’ सहित देशभक्ति गीतों का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने शानदार प्रस्तुति देने वाली छात्राओं अंकिता जौहरी, सौम्या, रागिनी, मानवी, कामिनी, जैन्शी, तनु, नव्या, परिधि और यशिका को सम्मानित किया।

2 अक्टूबर, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। नेशन फर्स्ट (राष्ट्र प्रथम) की भावना से कार्य करने, संस्कृति व सभ्यता को अक्षुण्ण रखने और देश की तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया। अन्याय का विरोध करने और ‘अनेकता में एकता’ तथा ‘राष्ट्रवाद’ को सर्वोपरि रखने की सीख दी। लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेने को कहा।

बरेली कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं सम्मान

द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों (वैष्णव जन तो, रघुपति राघव राजा राम, चदरिया झीनी रे झीनी) तथा शास्त्री जी पर आधारित गीत का गायन किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुति देने वाली छात्राओं (अंकिता, सौम्या, रागिनी आदि), संगीत शिक्षिकाओं (श्रुति प्रज्ञानन व चक्षुप्रिया) तथा सहायक देवेंद्र प्रताप को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिव्या ओझा, अपर जिलाधिकारी (नगर) अविनाश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य कलेक्ट्रेट अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: ड्यूटी छोड़ सपा से विधायक बनने निकला यूपी पुलिस का सिपाही, बोला- अखिलेश को बनाइए CM

Get real time updates directly on you device, subscribe now.