UP News: करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह कूटरचित (जाली) दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कर्मचारियों की फर्जी प्रोफाइल बनाता था और फिर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेता था। एसटीएफ ने इस गैंग के सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • गौरव दुआ: गैंग का सरगना, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा।
  • देवेश बैसोया: आरोपी, निवासी नई दिल्ली।
  • इन दोनों को 5 अगस्त 2025 को गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र में यशोदा हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी और केस का विवरण

  • ₹5,10,000 नकद
  • 63 आईडी कार्ड (विभिन्न कंपनियों के)
  • 30 चेक बुक और 39 क्रेडिट/डेबिट कार्ड
  • 8 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, और 2 कूटरचित मोहरें (बैंक/कंपनी की)
  • एक Creta कार और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

यह गिरफ्तारी गाजियाबाद के कौशाम्बी थाने में दर्ज एक मुकदमे के बाद हुई है। 3 अगस्त 2025 को बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने विभिन्न बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन धोखाधड़ी से लिया है और उसकी किस्तें जमा नहीं कराई हैं। इसके बाद एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा और पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद यह सफलता मिली।

 

Also Read: Lucknow News: ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, 35 वाहन किए सीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.