Lucknow News: इंदिरा नगर में हेलमेट चोरों का गिरोह सक्रिय, अधिवक्ता का हेलमेट ले उड़े चोर
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में इन दिनों हेलमेट चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि उन्हें न तो क़ानून का डर है और न ही चौराहों पर लगाए गए CCTV कैमरों की कोई परवाह। लगता है चोरों ने तय कर लिया है कि हेलमेट पहनें या न पहनें, पर दूसरों का हेलमेट चुराएँगे जरूर।
हाईकोर्ट में वकालत करने वाले राजीव मिश्रा के साथ यह अजीब घटना घटी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उन्होंने मुंशी पुलिया चौराहे के पास शाम करीब 5:30 बजे। स्कूटी पार्क की थी। राजीव मिश्रा अपनी स्कूटी पार्क करके हेलमेट उसी पर रखकर चले गए थे। जब वे वापस लौटे, तो हेलमेट ग़ायब था।
CCTV में दिखा पिंक शर्ट वाला चोर
पीड़ित राजीव मिश्रा ने जब चौराहे के CCTV फ़ुटेज निकलवाए, तो उसमें तीन युवक दिखाई दिए। राजीव का दावा है कि गुलाबी शर्ट पहने एक युवक ने जो काला हेलमेट ले रखा है, वह उन्हीं का है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ पुलिस, जो छोटे-छोटे चालान काटने में माहिर है, इस सक्रिय हेलमेट चोरों के गिरोह पर कब कार्रवाई करती है।
Also Read: ‘सब बहानेबाजी है…’, BCCI और अगरकर पर भड़के मोहम्मद शमी के कोच

