Remo D’Souza को धमकी मामले में 8 साल बाद गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और फिल्मों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आमतौर पर वह विवादों से दूर ही रहे हैं, लेकिन एक पुराने धमकी मामले में उनका नाम लगातार सामने आता रहा है। यह मामला साल 2018 का है, जब रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) और उनकी पत्नी को गैंगस्टर रवि पुजारी की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी और उनसे लाखों रुपये की मांग की गई थी। अब करीब आठ साल बाद इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है और पुलिस ने रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे रेमो डिसूजा और उनके परिवार को राहत मिली है।
कौन है गैंगस्टर रवि पुजारी?
दरअसल रवि पुजारी का क्रिमिनल रिकॉर्ड काफी पुराना रहा है और वह कई मामलों में वॉन्टेड भी रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब पांच साल पहले उसे सेनेगल से भारत डिपोर्ट किया गया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद है। हालांकि इस धमकी वाले केस में अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जिसके बाद गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने रवि पुजारी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले से इस केस में आरोपी बनाए जा चुके सत्येंद्र त्यागी के कहने पर ही रवि पुजारी ने रेमो डिसूजा को धमकी दी थी। यह मामला करीब दस साल पुराना बताया जा रहा है, जिस पर अब जाकर बड़ी कार्रवाई हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2016 से 2018 के बीच रवि पुजारी ने रेमो डिसूजा(Remo D’Souza) , उनकी पत्नी और उनके मैनेजर को बार बार फोन कर धमकियां दी थीं। इन धमकियों का मकसद फिल्म ‘डेथ ऑफ अमर’ को जल्द रिलीज करवाना बताया गया है। इस दौरान रेमो (Remo D’Souza) पर मामले को सैटल करने का दबाव बनाया गया था और उनसे करीब 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। लगातार मिल रही धमकियों के चलते यह मामला गंभीर होता चला गया था।
क्या था Remo D’Souza से जुड़ा पूरा मामला?
दरअसल मामले की जड़ साल 2018 में हुई उस डील से जुड़ी है, जो रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) और सत्येंद्र त्यागी के बीच फिल्म ‘अमर मस्ट डाई’ को लेकर हुई थी। इस करार के बाद फिल्म के राइट्स और फाइनेंसेज को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान सत्येंद्र त्यागी ने रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) पर करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आरोप है कि इसी विवाद के बीच सत्येंद्र त्यागी ने रेमो से पैसे वसूलने के लिए गैंगस्टर रवि पुजारी की मदद ली। इसके बाद ही धमकियों का सिलसिला शुरू हुआ और मामला तूल पकड़ता चला गया। अब रवि पुजारी की गिरफ्तारी के बाद रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।
Also Read: शंकराचार्य के अपमान पर अखिलेश यादव ने जताया आक्रोश, बोले- भाजपा जाए तो संस्कार बच पाएं

