50 हजार का इनामी गैंगस्टर तैयब देवरिया से गिरफ्तार, पशु तस्करी और संगठित अपराधों में था लिप्त
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देवरिया जिले से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी तैयब को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पास हुई।
एसटीएफ के मुताबिक तैयब के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गोकशी, पशु तस्करी और संगठित गिरोह के ज़रिए अवैध गतिविधियां शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
मुंबई में ले रखा था ठिकाना, मिलने के लिए लौटा तो चढ़ा पुलिस के हत्थे
तैयब आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के गांव हिरनई गुलीगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और जेल से छूटने के बाद मुंबई में छिपकर रह रहा था। वह हाल ही में किसी जानने वाले से मिलने के लिए वापस लौटा था, लेकिन STF को उसके आने की खबर पहले ही मिल गई थी।
सूचना के आधार पर एसटीएफ प्रयागराज यूनिट की टीम, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह और निरीक्षक जय प्रकाश राय शामिल थे, ने घेराबंदी कर तैयब को पकड़ लिया।
अपराधिक रिकॉर्ड भी है बेहद संगीन
तैयब के खिलाफ देवरिया और आजमगढ़ में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या की कोशिश, गैंगस्टर एक्ट, गोकशी अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:
गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ?
गिरफ्तारी के बाद तैयब को थाना रामपुर कारखाना लाया गया, जहां थाना कोतवाली देवरिया में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत उसे दाखिल किया गया। अब आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
Also Read: पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा…

