Big Boss 19 फिनाले से पहले गौरव खन्ना का इमोशनल प्रोमो वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग Big Boss 19 का फिनाले बेहद नजदीक है और घर में इस समय केवल टॉप पाँच कंटेस्टेंट्स बचे हैं। शो का माहौल जितना रोमांचक होता जा रहा है, उतना ही भावुक भी, क्योंकि फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को उनकी पूरी जर्नी दिखाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गौरव खन्ना की जर्नी वीडियो का प्रोमो सामने आया, जिसने इंटरनेट पर आते ही हलचल मचा दी।
जर्नी प्रोमो में इमोशनल हुए गौरव खन्ना
सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाला पॉपुलर एक्स पेज Livefeed Updates ने यह प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में गौरव की बिग बॉस हाउस में अब तक की पूरी जर्नी दिखाई जाती है- लड़ाइयाँ, दोस्तियाँ, जीत के पल और गिरते-उठते भाव। अपनी सफर को दोबारा देखते हुए गौरव खन्ना खुद भी भावुक हो उठते हैं और उनकी आंखों में आंसू नजर आते हैं। प्रोमो के सामने आते ही फैन्स का प्यार भी उमड़ पड़ा है।
सोशल मीडिया पर फैंस का उमड़ा प्यार
वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि जीके ने सबका दिल जीत लिया, तो किसी ने उन्हें ग्रीन फ्लैग का ब्रांड एम्बेसडर बताया। कुछ ने गौरव को सुपरस्टार कहा, जबकि कई यूजर्स तो पहले ही उन्हें शो का विनर घोषित कर बैठे हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में लगातार पोस्ट्स देखने को मिल रहे हैं।
7 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
इस बीच Big Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है, यानी शो खत्म होने में अब बस दो दिन बचे हैं। मौजूदा समय में शो में पाँच कंटेस्टेंट्स- गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमिल मलिक, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल टिके हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन पाँच में से कौन टॉप 3 तक पहुंचता है और कौन बनता है Big Boss 19 का विनर। फैंस और दर्शकों में फिनाले को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
Also Read: डिजिटल अरेस्ट रैकेट का पर्दाफाश: लखनऊ में 95 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी का मददगार MP से गिरफ्तार

