Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना पुलिस और SSB को मिली बड़ी सफलता, लाखों की जेनरिक दवाइयाँ जब्त

Siddharthnagar News: जनपद सिद्धार्थनगर में तस्करी और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास से समान्य (जेनरिक) दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में, सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान (आईपीएस) के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान, पिलर संख्या 543/1 के नज़दीक एक झोले में ये जेनरिक दवाइयाँ बरामद हुईं।

Siddharthnagar Mohana Police

बरामद किए गए सामान को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि इन जेनरिक दवाइयों की कीमत लाखों में हो सकती है और इन्हें अवैध रूप से सीमा पार कराने की कोशिश की जा रही थी। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: स्वास्थ्य शिविर में 9-14 वर्ष की बालिकाओं को लगा HPV का टीका, कैंसर से बचाव की पहल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.