Ghaziabad: फर्जी फेसबुक अकाउंट से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: गाजियाबाद में एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • नागेश राघव (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, वर्तमान पता गाजियाबाद
  • पंकज (उम्र लगभग 26 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, वर्तमान पता गाजियाबाद

बरामदगी:

  • लैपटॉप और चार्जर
  • विभिन्न कंपनियों के 5 सिम कार्ड
  • 10 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड
  • हीरो जाय राइड कार्ड
  • 2 आधार कार्ड
  • 1 वोटर आईडी कार्ड
  • 1 पासबुक
  • 7 एंड्रॉयड/कीपैड मोबाइल फोन
  • 1 डीएल
  • 1070 रुपये नकद

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक और समय:

  • कालू सीमेंट एजेंसी चौराहा, बंदना विहार, थाना खोड़ा, गाजियाबाद
  • दिनांक: 06-03-2025
  • समय: 17:05 बजे

कैसे करते थे ठगी?

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक गिरोह सक्रिय है जो फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को लाइफटाइम क्रेडिट कार्ड बनाने का ऑफर देकर ठगी करता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लाइफटाइम फ्री रुपए कार्ड्स के नाम से विज्ञापन डालते थे। जब कोई व्यक्ति कार्ड बनवाने की इच्छा जताता था, तो वे उससे उसका नाम, शहर, मोबाइल नंबर और आईडी लेते थे। फिर वे फर्जी सिम कार्ड से कॉल करके उनसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगते थे और केवाईसी के नाम पर उनके कार्ड की फोटो और वीडियो ले लेते थे। इसके बाद, वे अपने साथी की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग या पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना खोड़ा, गाजियाबाद में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Also Read: Bareilly News: महिला से संदिग्ध परिस्थितियों में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.