Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से 3 यात्री घायल, पुलिस जांच में जुटी

Ghazipur News: गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पास एक भीषण कार हादसा हुआ। अयोध्या से बिहार के गया जा रही कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे में कार में सवार पांच यात्रियों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बचाव टीम ने हाइड्रा और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों की पहचान चालक आशिक (पुत्र शेख बूढ़े), गौतम चौधरी (30), साई (32), शेक सुब्बानी (27) और श्रीनिवासराव (40) के रूप में हुई है। सभी यात्री आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले के चिलफरी पैटा मुडकीपरी के निवासी बताए जा रहे हैं।

एक्सप्रेस -वे पर अक्सर होती है ओवरस्पीडिंग

एसओ गजानंद सिंह और एएसओ धीरेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि टायर फटने से कार अनियंत्रित हुई और हादसा हुआ। हाइड्रा की मदद से कार को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर अक्सर ओवरस्पीडिंग और वाहन में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आती हैं।

इस हादसे में भी समय पर बचाव टीम के पहुंचने से बड़ी त्रासदी टली।

Also Read: द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर में अंबानी परिवार का जलवा, रेड ड्रेस में राधिका ने लूटी लाइमलाइट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.