Ghazipur News: पंजाब मेल से 24.40 लाख रुपये के साथ सराफा कारोबारी गिरफ्तार

Ghazipur News: गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब मेल ट्रेन से एक सराफा कारोबारी को 24.40 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। कारोबारी की पहचान मऊ जिले के मुंशीपुरा निवासी घनश्याम वर्मा के रूप में हुई है।

सूचना पर हुई जांच

आरपीएफ निरीक्षक जी.एस. राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मऊ का एक सराफा व्यापारी भारी मात्रा में नकदी लेकर हावड़ा की ओर जा रहा है। इस पर उपनिरीक्षक नवीन कुमार और अरुण ने जीआरपी टीम के साथ मिलकर जमानियां से ही जांच शुरू कर दी। जब ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन पहुंची, तब एस-वन कोच में बैठे व्यापारी को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में घनश्याम वर्मा ने बताया कि वह आभूषण के डिब्बे बनवाने का ऑर्डर देने के लिए हावड़ा जा रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह 12.30 लाख रुपये लेकर हावड़ा जा चुका है। हालांकि, इस बार पकड़े गए 24.40 लाख रुपये के वैध दस्तावेज वह नहीं दिखा सका।

आयकर विभाग करेगा आगे की जांच

आरपीएफ ने कारोबारी से पूछताछ के बाद उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद जीआरपी टीम उसे पीडीडीयू स्टेशन लेकर रवाना हो गई, जहां आयकर विभाग की टीम आगे की जांच करेगी। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की सतर्कता का परिणाम मानी जा रही है, जिसने बड़ी मात्रा में बिना वैध दस्तावेज के नकदी के परिवहन को रोका गया।

 

Also Read: Mau News: ट्रेन हादसे में दादी-पोते की मौत, एक घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.