Ghazipur News: मुख्तार अंसारी का बेटा उमर लखनऊ से गिरफ्तार, मां आफ्शा के फर्जी हस्ताक्षर करना पड़ा भारी

Sandesh Wahak Digital Desk: माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे और आईएस 191 गैंग के सरगना उमर अंसारी को लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक आवास से रविवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कर अदालत में दस्तावेज जमा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उमर, परिवार की कुर्क की गई संपत्ति को मुक्त कराने की कोशिश में यह कदम उठा रहा था।

पुलिस का खुलासा

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुख्तार अंसारी के परिवार की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। संपत्ति बचाने के लिए उमर ने मां आफ्शा अंसारी के नकली हस्ताक्षर कर शपथपत्र तैयार किया और अदालत में दाखिल कर दिया।

आफ्शा अंसारी पर 50 हजार का इनाम

गौरतलब है कि मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी लंबे समय से फरार हैं। अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है और गाजीपुर पुलिस ने उन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसी मामले में उमर के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उमर को गिरफ्तार कर गाजीपुर लाया जा रहा है। सोमवार को उससे पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

अंसारी परिवार की लगातार बढ़ती मुश्किलें

मुख्तार अंसारी का परिवार लगातार कानूनी शिकंजे में फंसता जा रहा है। पत्नी आफ्शा अभी भी फरार हैं। वहीं बड़े बेटे अब्बास अंसारी को हाल ही में जमानत मिली थी, लेकिन मऊ जिले से जुड़े एक मामले में अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।

 

Also Read: सावन का अंतिम सोमवार आज, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, सीएम योगी ने…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.