‘सबूत दो या माफी मांगो’, जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी को दी सीधी चुनौती

Sandesh Wahak Digital Desk: बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को लेकर सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या तो अपने ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें या फिर देश से माफ़ी मांगें।

चुनाव आयोग को बदनाम करना बंद करें

जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर ‘एसआईआर’ (Special Intensive Revision) को लेकर झूठ बोल रहे हैं और जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा चुनाव आयोग लगातार उनसे हलफ़नामा मांग रहा है, लेकिन वे सिर्फ़ राजनीतिक फ़ायदे के लिए एक संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग की वजह से ही आज अखिलेश यादव सांसद बने हैं, और इसी आयोग की वजह से हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में राहुल गांधी की सरकार है।

‘संसद में सबूत पेश करें’

जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा, “अगर आपके पास ‘एसआईआर’ के मुद्दे पर फैलाए जा रहे भ्रम का कोई सबूत है, तो उसे भारतीय संसद में अध्यक्ष के सामने पेश करें या फिर चुनाव आयोग को दें।” उन्होंने कहा कि बिना सबूत के देश को बदनाम करना बंद करें।

Also Read: मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 71 नए जिलाध्यक्षों का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.