ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म का अनुमान अगले साल 1.5 लाख रुपये के पार होंगी सोने की कीमत

Gold Price News : साल 2025 में सोने की कीमतों में गजब का उछाल देखने को मिला है. अक्षय तृतीया से पहले ही सोना 1 लाख रुपये के लेवल तक पहुंच चुका है. आने वाले सालों में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. जेपी मॉर्गन बैंक का अनुमान है कि साल 2026 तक सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.

वहीं, मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी का मानना है कि 4,000 डॉलर प्रति औंस तक तो सोना साल 2025 तक ही पहुंच जाएगा. 2026 में सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के भी पार जा सकता है.

जाने, क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत

इस हिसाब से देखें तो सोना इस साल 1,35,000 रुपये और 2026 में 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गौल्डमैन सैक्स का भी अनुमान है कि साल 2025 के अंत तक सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ सकता है.

वहीं, अगले साल के अंत तक 4,500 डॉलर औंस तक पहुंच सकता है. जेपी मॉर्गन के लगाए गए अनुमान की प्रमुख वजह निवेशकों के साथ-साथ केंद्रीय बैंकों की भी तरफ से सोने की मजबूत खरीद की उम्मीद है.

बैंक का अनुमान है कि इस साल प्रमति तिमाही शुद्ध सोने की मांग औसतन 710 टन के आसपास रहेगी. हालांकि, जेपी मॉर्गन का यह भी कहना है कि अगर केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोने की मांग कमजोर हो जाती है या टैरिफ के झटके से अमेरिकी अर्थव्यवस्था बेहतर ढंग से संभल जाती है, तो सोने की कीमतें संभावित रूप से कम भी हो सकती है.

जाने क्या है चांदी को लेकर अनुमान

चांदी को लेकर जेपी मॉर्गन ने अनुमान लगाया है कि 2025 की दूसरी छमाही में चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिलेगा, जो संभावित रूप से साल के अंत तक 39 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है.

Get real time updates directly on you device, subscribe now.