लिस्टिंग से पहले ठंडा GMP, क्या Groww IPO निवेशकों को दे पाएगा मुनाफा?

Groww IPO News : ब्रोकरेज फर्म ग्रो के आईपीओ ने अपनी बोली प्रक्रिया पूरी कर ली है। तीन दिन तक चले इस इश्यू को निवेशकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई और यह 17 गुना से भी ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। हालांकि, निवेशकों के लिए एक चिंता की बात यह है कि ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का रुख सुस्त है और इसका प्रीमियम घटकर महज ₹5 रह गया है।

कितनी रही सब्सक्रिप्शन?

ग्रो के आईपीओ को कुल 17.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिली। अलग-अलग श्रेणियों में देखें तो संस्थागत निवेशकों (QIB) ने सबसे ज्यादा 22.02 गुना बोली लगाई। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की श्रेणी में 14.20 गुना और छोटे निवेशकों (रिटेल) की श्रेणी में 9.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिली। इससे पहले, एंकर निवेशकों को आवंटन में कंपनी ने लगभग ₹2,985 करोड़ जुटा लिए थे।

लिस्टिंग से पहले ठंडा GMP, क्या Groww IPO निवेशकों को दे पाएगा मुनाफा?

ग्रे मार्केट में नहीं दिखी गर्मजोशी

निवेशकों की दिलचस्पी के बावजूद, ग्रो आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) लगातार नरम बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यह प्रीमियम घटकर सिर्फ ₹5 रह गया है। यह इस बात का संकेत है कि शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद सिर्फ 5% की मामूली बढ़त की उम्मीद की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस आईपीओ का जीएमपी एक समय ₹16.70 तक भी पहुंच गया था, लेकिन बाद में यह गिरता चला गया।

आईपीओ के बारे में जानकारी

ग्रो ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹95 से ₹100 प्रति शेयर रखा था। एक लॉट में 150 शेयर हैं, इस हिसाब से निवेशकों को कम से कम ₹15,000 का निवेश करना था। यह आईपो 6,632 करोड़ रुपये का है, जिसमें कंपनी के 10.60 करोड़ नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों के 55.72 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल है।

शेयरों का आवंटन 10 नवंबर को होगा और कंपनी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 12 नवंबर को लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

 

Also Read : निवेशकों के लिए बुरी खबर, लिस्टिंग डे पर ही क्रैश हो सकता है ये शेयर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.