गोवा अग्निकांड: थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, बिर्च क्लब के मालिक 24 घंटे में भारत लाए जाएंगे
Sandesh Wahak Digital Desk: गोवा के चर्चित बिर्च नाइट क्लब अग्निकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भयानक आग लगने के पाँचवें दिन, क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को गुरुवार को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
थाईलैंड के अधिकारियों ने लूथरा ब्रदर्स की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें वे हाथों में हथकड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारत से एक विशेष टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर दोनों को भारत वापस लाया जाएगा। गोवा वापसी के बाद गोवा पुलिस उनकी हिरासत की मांग करेगी।
फ्लाइट टिकट बुक कर भागे थे थाईलैंड
6 दिसंबर को गोवा के बिर्च नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के तुरंत बाद दोनों भाई देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। गोवा पुलिस ने विदेश मंत्रालय और सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से संपर्क किया था, जिसके बाद इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स ने अपनी क्रूरता और लापरवाही की हद तब पार कर दी जब उन्होंने फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश के दौरान ही थाईलैंड के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर लिए थे।
Also Read: IPL 2026 Auction: मुंबई इंडियंस ‘कंगाल’, सिर्फ 2 टीमें ही लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली

