DRDO में नौकरी का सुनहरा मौका, JRF के पदों पर निकली भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO के साथ काम करने का एक अच्छा अवसर सामने आया है। डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशाला डिफेंस साइंटिफिक इंफॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर नई दिल्ली ने जूनियर रिसर्च फेलो के दो पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। डीईएसआईडीओसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इन पदों में जूनियर रिसर्च फेलो लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और जूनियर रिसर्च फेलो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक-एक पद शामिल हैं।

वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 25 मार्च की सुबह 9 बजे डीईएसआईडीओसी, मेटकाफ हाउस, सिविल लाइंस, दिल्ली – 110054 पते पर पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान इंटरव्यू के साथ जरूरत पड़ने पर परीक्षा, प्रारंभिक जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के रूप में 37,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

DRDO के वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीएससी, बीई या बीटेक अथवा एमई या एमटेक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

आयु सीमा और आरक्षित वर्ग को छूट

दरअसल DRDO की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।

 

Also Read: KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुए हर्षित राणा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.