Indian Navy Agniveer Recruitment के तहत युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप भी सफेद वर्दी पहनकर समंदर की लहरों के बीच देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो भारतीय नौसेना आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। इंडियन नेवी ने साल 2027 बैच के लिए अग्निवीर भर्ती (Indian Navy Agniveer Recruitment) का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के तहत SSR और MR पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और आपकी उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच है, तो आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2027 (Indian Navy Agniveer Recruitment) के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। अगर फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो उम्मीदवारों को उसे सुधारने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए 10 से 11 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत INET परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती (Indian Navy Agniveer Recruitment) में दो मुख्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहला पद अग्निवीर SSR यानी सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट का है, जिसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और उसके पास फिजिक्स और मैथ्स विषय होने चाहिए। दूसरा पद अग्निवीर MR यानी मैट्रिक रिक्रूट का है। इस पद के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?
नेवी में भर्ती (Indian Navy Agniveer Recruitment) होने के लिए उम्मीदवारों को दो चरणों की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और हर सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसमें एक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया
इस भर्ती (Indian Navy Agniveer Recruitment) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.gov.in पर जाना होगा। वहां रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी बेसिक जानकारी भरकर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा पते से जुड़ी सही जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके अपलोड करना होगा। अंत में परीक्षा शहर का चयन कर 550 रुपये की फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
कैसी होगी अग्निवीर के तौर पर सेवा?
दरअसल Indian Navy Agniveer Recruitment के तहत अग्निवीर के रूप में चयनित उम्मीदवार चार साल तक भारतीय नौसेना में सेवा देंगे। पहले साल उनकी सैलरी करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह होगी, जो हर साल बढ़ती जाएगी। चार साल की सेवा पूरी होने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ जवानों को नौसेना में स्थायी रूप से शामिल कर लिया जाएगा। बाकी जवानों को सेवा निधि पैकेज और स्किल सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिससे उन्हें सिविल नौकरियों में प्राथमिकता मिलने में मदद मिल सकेगी।
Also Read: महिलाएं ऐसे मेंटेन करें Hormonal Imbalance

