IRCTC का सुनहरा अवसर: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन, 11 रात-12 दिन का पैकेज

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने श्रद्धालुओं के लिए खास धार्मिक यात्रा पैकेज का ऐलान किया है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए यात्री 7 ज्योतिर्लिंग समेत कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यह विशेष यात्रा 18 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 11 रात और 12 दिन का कार्यक्रम शामिल है।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर से यात्री सवार हो सकेंगे।

इस पैकेज में शामिल गंतव्य:

  • महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन)
  • द्वारिकाधीश, बेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और सोमनाथ (गुजरात)
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर (नासिक)
  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
  • घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजीनगर)

पैकेज की कीमत

  • इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): ₹24,100 प्रति व्यक्ति, बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए ₹22,720
  • स्टैंडर्ड (3AC क्लास): ₹40,890 प्रति व्यक्ति, बच्चों के लिए ₹39,260
  • कम्फर्ट (2AC क्लास): ₹54,390 प्रति व्यक्ति, बच्चों के लिए ₹52,425

पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन और स्थानीय दर्शन के लिए बस सेवा शामिल है।

इस यात्रा सेवा में LTC और EMI की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्री आईआरसीटीसी कार्यालय (पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ) या वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

Also Read: Balrampur News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कैद, 30 हजार जुर्माना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.