भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, निकली बंपर भर्ती
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना संजोए बैठे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) के तहत ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां जून 2026 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए की जाएंगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 260 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जो एग्जीक्यूटिव, एजुकेशन और टेक्निकल ब्रांच से संबंधित हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 1 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने बीई, बीटेक, बीएससी, बीकॉम, आईटी जैसे क्षेत्रों में स्नातक की पढ़ाई की हो। इसके अतिरिक्त, संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। लॉ, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जुड़े उम्मीदवारों के लिए भी इसमें अवसर हैं। उम्मीदवार की जन्म तिथि 2 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए।
भर्ती में शामिल पद
- एग्जीक्यूटिव ब्रांच – 57 पद
- पायलट ब्रांच – 24 पद
- ऑब्जर्वर – 20 पद
- एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) – 20 पद
- लॉजिस्टिक्स – 10 पद
- एजुकेशन ब्रांच – 15 पद
- इंजीनियरिंग ब्रांच – 36 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच – 40 पद
- नवल कंस्ट्रक्टर – 16 पद
चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद नौसेना में ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक सैलरी लगभग ₹1,10,000 प्रति माह होगी। पायलट और ऑब्जर्वर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अतिरिक्त ₹31,250 प्रति माह का फ्लाइंग अलाउंस भी दिया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है
इसके अलावा अन्य भत्ते जैसे मकान, राशन, वर्दी और चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अगर आप भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनकर गौरवपूर्ण करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है, इसलिए समय रहते तैयारी करें और आवेदन करें।
Also Read: ट्रंप के 50% टैरिफ से भारत के इन सेक्टरों को लगेगा तगड़ा झटका

