Gonda News: हीट वेव से बचाव के लिए सतर्कता व जागरकता जरूरी

सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया हीट वेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Sandesh Wahak Digital Desk: गोंडा जिलाधिकारी के अनुमोदन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा-निर्देशन में राधे फाउण्डेशन व आई चेंज संस्था द्वारा शहर में फैजाबाद रोड पर स्थित सर सैयद गर्ल्स इण्टर कॉलेज में हीट वेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी (लू) से हिफ़ाज़त के तौर-तरीकों से वाक़िफ़ कराना है।

प्रशिक्षण छात्राओं के लिए बहुत अहम

प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने अत्यंत व्यवहारिक एवं ज्ञानवर्धक शैली में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लू के दौरान अपनाई जाने वाली एहतियाती (तदबीर) से लेकर, लू से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत राहत देने वाले उपायों की अमली तालीम दी। छात्राओं ने विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया, जिनका उत्तर प्रशिक्षक ने बेहद संतोषजनक ढंग से दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती फरीदा ने कहा कि आज का प्रशिक्षण हमारी छात्राओं के लिए बहुत अहम रहा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौसमी बदलाव से परेशानियां बढ़ रही हैं, ऐसे में इस तरह की जानकारी निहायत ज़रूरी है। कॉलेज के प्रबन्धक जियाउल इस्लाम ने कहा कि राधे फाउण्डेशन और आई चेंज संस्था ने जो क़दम उठाया है, वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। इस तरह के कार्यक्रम समाज के हर तबक़े तक पहुंचने चाहिए। कार्यक्रम में नगमा, सपना, मनीषा, सबा, समीना, हेरा, शिवानी, सबीहा कामरान, अनीस अहमद सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

हीट वेव से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने बताया कि तेज़ गर्मी में सावधानी बहुत जरूरी है। छायादार स्थान पर रहें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें। बार-बार पानी पीते रहें। अनावश्यक बाहर न निकलें और लक्षण दिखते ही प्राथमिक उपचार करें। उन्होंने सतर्कता को हीट वेव से बचाव की कुंजी बताया।

Also Read: Bahraich: कैसरगंज में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 90 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर हुआ निस्तारण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.