Lucknow News: राखी पर्व पर बोले गोपाल राय, मेरे खून का एक-एक कतरा हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए समर्पित

Lucknow News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को देशभर से आई 51 हिंदू बहनों ने राखी बांधी। यह राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि उन बहनों की तरफ से एक सम्मान और विश्वास का प्रतीक थी, जो उन्हें नारी सुरक्षा और धर्म रक्षण के लिए एक सशक्त प्रहरी के रूप में देखती हैं। इस भावुक मौके पर बहनों ने कहा कि यह राखी उन हाथों की रक्षा का संकल्प है, जिन्होंने नारी सम्मान के लिए लगातार संघर्ष किया है।

इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गोपाल राय के उन कार्यों की सराहना की, जिनकी चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। उन्होंने सैकड़ों हिंदू बहन-बेटियों की ‘लव जिहाद’ जैसे मामलों से घर वापसी करवाई और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया। छांगुर जैसे जिहादी तत्वों के चंगुल से कई हिंदू परिवारों को उन्होंने मुक्त कराया। छांगुर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही। धमकियों और दबावों के बावजूद, गोपाल राय कभी पीछे नहीं हटे और पूरी दृढ़ता के साथ सनातन धर्म की रक्षा में डटे रहे।

Gopal Rai

गोपाल राय ने ‘सनातन हेल्पलाइन सेवा’ की शुरुआत कर संकट में फंसे सनातनियों को तुरंत मदद पहुंचाई। उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ एक खुला मोर्चा खोला और हजारों लोगों को फिर से सनातन धर्म में वापस लाए। उन्होंने युवाओं को जागरूक और संगठित किया, उनके भीतर अपने धर्म, संस्कृति और अस्तित्व की चेतना जगाई। लखनऊ से मुर्शिदाबाद तक निकाली गई ‘सनातन आक्रोश यात्रा’ के जरिए उन्होंने यह साफ संदेश दिया कि अब अन्याय के खिलाफ हर सनातनी एकजुट होकर खड़ा होगा।

Also Read: एक हादसे से एयर इंडिया को बदनाम न करें: सुप्रीम कोर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.