Lucknow News: शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का ऐलान, जहाँ रखी जाएगी बाबरी की बुनियाद, वहाँ खड़ा करेंगे भव्य श्रीराम मंदिर

Lucknow News: बाबरी मस्जिद विध्वंस की वर्षगांठ के अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद (विहिंरप) ने शुक्रवार को इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। विहिंरप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में लखनऊ में एक विशेष अनुष्ठान सम्पन्न हुआ, जिसमें 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ किया गया।

कार्यक्रम के बाद, हिंदू आत्म-सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प लेते हुए दो अलग-अलग जत्थों को रवाना किया गया। पहला जत्था श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जेहादी ताकतों से मुक्त कराने के उद्देश्य से रवाना किया गया। गोपाल राय ने कहा कि हिंदू समाज अब अपने धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए जागरूक और संगठित हो चुका है।

Gopal Rai Shaurya Diwas

दूसरे जत्थे को सीधे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद भेजा गया। इसके पीछे का कारण तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर का वह हालिया बयान है, जिसमें उन्होंने बाबरी शैली की मस्जिद बनाने की बात कही थी। गोपाल राय ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया कि हुमायूं कबीर जहाँ भी मस्जिद बनाने की बुनियाद रखेंगे, विश्व हिंदू रक्षा परिषद वहाँ भव्य श्रीराम मंदिर बनाने की कार्रवाई करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राय ने अपने संबोधन में जिहादी शक्तियों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसी ताकतें या तो देश छोड़कर पाकिस्तान चली जाएं या फिर कब्रिस्तान में शरण ले लें। उन्होंने दावा किया कि परिषद का आंदोलन शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि यदि जिहादी ताकतों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की गई, तो विश्व हिंदू रक्षा परिषद “ईंट का जवाब पत्थर से देने में कतई संकोच नहीं करेगा।

Gopal Rai Shaurya Diwas

इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा, हिमांशु धवल, मनीष राय, सचिन मिश्रा, बॉबी गुप्ता, जाफ़र नकवी, प्रकाश आर्या, अजीत वर्मा, ओम शंकर गुप्ता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 3 महीने का मिला ग्रेस पीरियड, उम्मीद पोर्टल की सुस्ती की शिकायतें सही

Get real time updates directly on you device, subscribe now.