Gorakhpur News: सीएम योगी ने व्यापारियों और ग्राहकों से की जीएसटी सुधार पर चर्चा
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से सीधे संवाद किया और उन्हें जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुँचाने का आग्रह किया।
दवाओं पर जीएसटी घटकर 0 प्रतिशत हुआ
सीएम ने व्यापारियों को “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” के पोस्टर भी वितरित किए और कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने को कहा। व्यापारियों ने भी बताया कि जीवनरक्षक दवाओं सहित कई वस्तुओं पर जीएसटी घटकर 5 प्रतिशत या 0 प्रतिशत हो गया है और इसका लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है।
पदयात्रा के दौरान व्यापारियों और आमजन ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम योगी ने टेक्सटाइल सेक्टर के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और कहा कि जीएसटी सुधार से इस क्षेत्र की बिक्री और रोजगार में वृद्धि होगी। इस अवसर पर सांसद, महापौर और कई स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
Also Read: पशु तस्करों के हमले में मारे गए दीपक के परिजनों से मिले सीएम योगी, सौंपी 5 लाख की आर्थिक मदद

