Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर परेशानी का समाधान करने के लिए संकल्पित है। लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्होंने कहा – “घबराइए मत, आपकी हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।”

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित हो। जमीन कब्जाने जैसी शिकायतों पर उन्होंने कड़ी कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यदि किसी मामले में पीड़ित को बार-बार परेशान होना पड़ा है, तो जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी।

महिलाओं और बीमार मरीजों ने रखी गुहार

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और इत्मीनान से सबकी बातें सुनीं। कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। इस पर सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि “इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल से जल्द इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजें ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जा सके।

सीएम योगी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाया जाए, ताकि किसी को भी इलाज के लिए भटकना न पड़े।

Also Read: Mathura News: देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो गेस्टहाउसों से कई महिलाओं को बचाया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.