Gorakhpur News: एसी कंप्रेशर फटने से लगी आग, मुरारी लाल बंका के परिवार की जान बाल-बाल बची

Gorakhpur News: शाहपुर थाना क्षेत्र की गोविंद नगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह व्यापारी मुरारी लाल बंका के कपड़ों के गोदाम में आग लग गई। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसा एसी का कंप्रेशर फटने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। इस आग में करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा का माल जलकर खाक हो गया।

गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए किसी तरह जान बचाई। वहीं, मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपती सहित पूरा परिवार फायर ब्रिगेड, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

gorakhpur 08 ......568

हादसे के बाद चिंता और सवाल

करीब 65 मकानों वाली इस कॉलोनी के लोगों ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि आसपास के घरों में दहशत फैल गई। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि आवासीय इलाकों में चल रहे गोदामों की जांच की जाए और फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

gorakhpur 08 ......897

अस्पताल से घर लौटा परिवार

व्यापारी मुरारी लाल बंका, उनकी पत्नी, बेटा अनूप, बहू और पोता राधव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को परिवार सकुशल घर लौट आया, लेकिन अब भी डर और मानसिक तनाव का माहौल साफ झलक रहा है। अनूप बंका ने कहा कि इस हादसे ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से गहरा झटका दिया है।

gorakhpur 08

जांच जारी

पुलिस और फायर विभाग की शुरुआती रिपोर्ट में आग की वजह एसी कंप्रेशर फटना बताई गई है। हालांकि, सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका को लेकर विस्तृत जांच अब भी जारी है।
सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

Also Read: Lucknow News: अब एलडीए खुद करेगा बैनामा, किसानों को मिलेगा एकमुश्त मुआवजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.