Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने घर के सामने बैठी महिला और किशोरियों को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई.

जबकि लोग 5 गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना देर रात करीब 11:30 बजे की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया है.
डॉक्टरों ने जन्नतुन निशा (44) और झीना (16) को मृत घोषित किया. वहीं, मरियम खान (18), राबिया खातून (23), निहाल (5), जुबैर (17) और सुबराती (16) गम्भीर रूप से घायल हैं.
घटना के बाद कार सवार चार युवकों में एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं, 3 कार सवार मौके से फरार हो गए. यह घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट ब्लॉक के भगवानपुर की है.
सिटी एसपी ने दी जानकारी
पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर स्थिति को संभाला और क्रेन की मदद से कार को चौकी तक पहुंचाया. वहीं, एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है.
घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है. एसपी सिटी ने कहा कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ चल रही है.

