Gorakhpur News: गरीबों की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं: CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि गरीबों और कमजोरों की जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस किसी ने भी अवैध कब्जा किया है, उनकी जमीन तुरंत मुक्त कराई जाए और दबंगों को कानूनी सबक सिखाया जाए।

जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठे लोगों तक वे खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि “सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।”

जनता दर्शन में एक महिला ने दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। इस पर सीएम ने मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जमीन कब्जामुक्त कराई जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी कोई दबंग ऐसा न कर सके।

इलाज और शिक्षा के लिए मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज से जुड़ा इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि उन्हें समय पर मदद मिल सके।
इसी दौरान अपनी बच्ची के साथ आई एक महिला से बातचीत में सीएम योगी ने कहा – “बच्ची का स्कूल में एडमिशन कराओ, सरकार की ओर से सबकुछ फ्री है।” उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी ने दोहराया कि हर पीड़ित की मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है और पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Also Read: अमेरिका से फिर शुरू हुई व्यापार वार्ता, पीएम मोदी ने ट्रंप को बताया करीबी दोस्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.