Gorakhpur News: गोरखपुर में भाभी ने बहन संग मिलकर ननद को दांतों से काटा, पुलिस पर भी बरसाए थप्पड़
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बड़हलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कतलही गांव में शुक्रवार को एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि घर का झगड़ा पुलिस तक पहुँच गया और हालात काबू से बाहर हो गए।
पारिवारिक विवाद से भड़की हिंसा
जानकारी के अनुसार, विरेंद्र यादव के परिवार में उनकी बहू निकिता (पत्नी नितेश यादव) का अपनी ननद काजल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि निकिता ने अपनी छोटी बहन को बुला लिया और दोनों ने मिलकर ननद पर हमला कर दिया।
गुस्से में बेकाबू हुई दोनों बहनों ने ननद को दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया और परिजन बीच-बचाव करने लगे।
पुलिस टीम पर भी हुआ हमला
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही विरेंद्र यादव की मां सरोज देवी ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तो स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि दोनों बहनों ने पुलिस टीम से भी मारपीट की और सिपाही सत्यम की वर्दी फाड़ दी।
जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। बाद में पहुंची महिला पुलिस टीम ने दोनों बहनों और उनकी मां को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
वहीं पारिवारिक विवाद से शुरू हुई यह घटना अब कानूनी मोड़ ले चुकी है। वहीं, पुलिस पर हमले की खबर से इलाके में सनसनी और चर्चा का माहौल है।
Also Read: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से मिलेंगे प्रशांत किशोर! संभावित मुलाकात की चर्चाओं पर साफ़ हुई तस्वीर

