सरकारी नौकरी: UP में लेखपाल के 7994 पदों पर बंपर भर्ती, UPSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

भर्ती प्रक्रिया और पात्रता

पदों की संख्या: 7,994

यह भर्ती प्रक्रिया प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर की जाएगी। जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग में लेखपालों के पद काफी समय से खाली थे, जिसके बाद आयोग ने इन पदों को भरने का फैसला लिया है।

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले और PET-2025 में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन को ध्यान से देखें।

Also Read: उन्नाव: लोक नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.