Monsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, सर्वदलीय बैठक में विपक्ष उठाई ये मांगें

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत सभी अहम मुद्दों पर चर्चा को तैयार है।

रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने सभी दलों से सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने में सहयोग देने की अपील की।

रिजिजू ने कहा, “सरकार सभी राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बहस और सुझावों के लिए तैयार है। संसद संवाद का मंच है और हमें इसे स्वस्थ बनाए रखना चाहिए।”

Monsoon Session 2025

विपक्ष ने उठाए कई बड़े मुद्दे

बैठक में शामिल विपक्षी दलों ने सत्र में जिन प्रमुख विषयों को उठाने की बात कही, उनमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’, पहलगाम आतंकी हमला, बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी, और डोनाल्ड ट्रंप के हालिया विवादास्पद बयान प्रमुख हैं।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने तीन प्रमुख मांगें रखीं:

  1. प्रधानमंत्री मोदी संसद में ट्रंप के बयान पर स्पष्ट जवाब दें।

  2. पहलगाम आतंकी हमले की सुरक्षा चूक पर सरकार अपना पक्ष रखे।

  3. बिहार में SIR प्रक्रिया की जांच कराई जाए।

AAP सांसद संजय सिंह ने SIR प्रक्रिया को “चुनावी घोटाला” बताया और इसे देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया। उन्होंने ट्रंप के बयान को लेकर भी चिंता जताई।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान बना विवाद का कारण

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” की थी और “संघर्षविराम” कराया था। इस पर किरन रिजिजू ने कहा कि सरकार संसद में इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देगी।

महाभियोग प्रस्ताव को मिला समर्थन

रिजिजू ने यह भी बताया कि न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के लिए लाया जा रहा महाभियोग प्रस्ताव सांसदों से व्यापक समर्थन प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा, “अब तक 100 से अधिक सांसद इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।”

सर्वदलीय बैठक में शामिल प्रमुख नेता

राज्यसभा में नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकार की ओर से किरन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित रहे।

विपक्ष की ओर से कांग्रेस के गौरव गोगोई और जयराम रमेश, एनसीपी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले, डीएमके के टी.आर. बालू, AAP के संजय सिंह, और आरपीआई (A) के रामदास अठावले शामिल हुए।

Also Read: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.