सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म, केंद्र सरकार ने गृह मंत्रालय की समीक्षा के बाद लिया बड़ा फैसला

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को तुरंत खत्म करने का आदेश जारी किया है। गृह मंत्रालय द्वारा लद्दाख की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल और मजबूत होगा।

क्यों लिया गया था हिरासत में

गृह मंत्रालय के अनुसार, लेह में 24 सितंबर, 2025 को कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हुई थी। इसके बाद सुरक्षा कारणों और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 26 सितंबर 2025 को सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में हिरासत खत्म करने के पीछे मुख्य रूप से दो कारण बताए हैं।

हिरासत की अवधि: वांगचुक अपनी निर्धारित हिरासत की आधी से ज्यादा अवधि पूरी कर चुके हैं।

संवाद की पहल: सरकार का कहना है कि वे लद्दाख की चिंताओं और वहां के लोगों की आकांक्षाओं को दूर करने के लिए समुदाय के नेताओं के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत करना चाहती है।

अब बातचीत से निकलेगा समाधान

केंद्र सरकार ने उम्मीद जताई है कि लद्दाख से जुड़े सभी मुद्दों और मांगों का हल अब उच्च स्तरीय समिति और अन्य उचित मंचों के माध्यम से ‘संवाद’ के जरिए निकाला जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया कि लद्दाख के विकास और सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे, लेकिन इसमें स्थानीय लोगों का विश्वास शामिल होना जरूरी है।

Also Read: कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो इस्तीफा दें अधिकारी, जानें Allahabad High Court ने क्यों लगाई UP प्रशासन को फटकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.