Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी – तुरंत करें अपडेट, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत सरकार की एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स को एक नई साइबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। इस चेतावनी में PC यूजर्स को Google Chrome का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने की सख्त सलाह दी गई है, क्योंकि पुराने वर्जन में ऐसी खामी मिली है, जिससे हैकर्स सिस्टम का एक्सेस हासिल कर सकते हैं।
हाई रिस्क कैटेगरी में रखी गई सुरक्षा खामी
CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि Google Chrome के पुराने वर्जन में एक गंभीर तकनीकी खामी पाई गई है, जिसे “हाई रिस्क” कैटेगरी में रखा गया है। यह खामी साइबर अटैकर्स को आपके कंप्यूटर के निजी डेटा और फाइल्स तक पहुंचने की अनुमति दे सकती है। इस कमजोरी के कारण हैकर्स ब्राउजर के जरिए सिस्टम को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, यह दिक्कत Chrome के V8 JavaScript इंजन, एक्सटेंशन, ऑटोफिल, मीडिया प्रोसेसिंग और ओम्नीबॉक्स (एड्रेस बार) में पाई गई है।
किन यूजर्स को तुरंत करना चाहिए अपडेट ?
एडवाइजरी के मुताबिक, Linux यूजर्स को Google Chrome का वर्जन 142.0.7444.59 इंस्टॉल करना होगा। वहीं Windows और Mac यूजर्स को वर्जन 142.0.7444.59/60 या इससे नया अपडेट डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। अगर आप अभी भी पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका सिस्टम हैकर्स के निशाने पर हो सकता है।
सरकार ने दी यूजर्स को ये सलाह
CERT-In ने साफ तौर पर कहा है कि यूजर्स को अपने Chrome ब्राउजर को तुरंत अपडेट करना चाहिए ताकि किसी संभावित साइबर हमले से बचा जा सके। गूगल को इस समस्या की जानकारी दे दी गई है और कंपनी ने नए अपडेट में इस खामी को फिक्स कर दिया है। एजेंसी ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि इस कमजोरी को नजरअंदाज करना उनके निजी डेटा, पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल्स के लिए खतरा बन सकता है।
कैसे करें Google Chrome को अपडेट
गूगल क्रोम का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना बेहद आसान है। सबसे पहले अपने PC पर Google Chrome खोलें। जिसके बाद ऊपर दाईं ओर बने तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें, फिर Help > About Google Chrome पर जाएं। इसके बाद ब्राउजर अपने आप लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करना शुरू कर देगा डाउनलोड पूरा होने के बाद, ब्राउजर को रीलॉन्च (दोबारा खोलें) करें। इसके बाद आपका Chrome पूरी तरह से अपडेट हो जाएगा और साइबर अटैक के खतरे से सुरक्षित रहेगा।
Also Read: ‘हमारे ऊपर भी बुलडोजर चलवा देते’, मेरठ में बीजेपी नेता को महिला व्यापारी ने सुनाई खरी-खोटी

