गुजरात बिटकॉइन घोटाला: पूर्व बीजेपी विधायक समेत 16 को आजीवन कारावास की सज़ा
Sandesh Wahak Digital Desk: गुजरात में साल 2018 के चर्चित बिटकॉइन घोटाला मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। गांधीनगर की सत्र अदालत ने तीन महीने तक चली सुनवाई के बाद, पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर अनंत पटेल, और 13 अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है।
यह मामला बिल्डर शैलेश भट्ट के अपहरण और उनसे बिटकॉइन जबरन छीनने से जुड़ा है। आरोप था कि पुलिस अधिकारियों ने शैलेश भट्ट का अपहरण कर उन्हें गांधीनगर ले जाकर उनके बिटकॉइन छीन लिए थे। इस घटना में तत्कालीन भाजपा विधायक नलिन कोटडिया, एसपी जगदीश पटेल और इंस्पेक्टर अनंत पटेल की संलिप्तता सामने आई थी। इस केस की जांच के दौरान सरकार की ओर से 172 गवाहों से पूछताछ की गई। सभी सबूतों के आधार पर कोर्ट ने इन 16 लोगों को दोषी पाया।

जांच में सामने आई साज़िश
जांच में पता चला था कि पुलिस अधिकारियों और अन्य आरोपियों ने मिलकर इस साज़िश को अंजाम दिया था। शैलेश भट्ट से बिटकॉइन छीनने के बाद, उन्हें ब्लैकमेल भी किया गया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान, कई गवाहों ने गवाही दी, जिसके आधार पर कोर्ट ने यह कठोर फैसला सुनाया है।
Also Read: Lucknow News: 4 युवकों ने दलित किशोरी से किया गैंगरेप, ग्रामीणों की मदद से 2 आरोपी गिरफ्तार

