गुरमीत और देबिना पहुंचे मथुरा, प्रेमानंद महाराज जी से लिया आशीर्वाद

Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बोनर्जी हाल ही में अपने परिवार के साथ मथुरा और वृंदावन की आध्यात्मिक यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के दर्शन किए और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी से भी मुलाकात की, जिनकी बातें सुनकर उनका दिल छू गया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए खास पल

गुरमीत और देबिना ने अपनी इस खास यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, मथुरा ने हमें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया। यह सफर बहुत शानदार रहा। हमारे बच्चे मंदिरों की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस कर पाए। हमें प्रेमानंद महाराज जी से मिलने का मौका मिला, जिनकी बातों ने हमें शांति दी। हम इस सुंदर जीवन के लिए दिल से आभारी हैं।

शेयर की गई तस्वीरों में यह कपल बच्चों के साथ मंदिरों में पूजा करता और आशीर्वाद लेता नजर आ रहा है। एक वीडियो में गुरमीत भगवान कृष्ण की मूर्ति को झूला झुला रहे हैं और गाय को चारा खिला रहे हैं। वहीं, एक क्लिप में प्रेमानंद महाराज जी उन्हें भगवान का नाम जपने की सलाह देते दिख रहे हैं।

‘पति पत्नी और पंगा’ शो में भी साथ हैं गुरमीत-देबिना

गुरमीत और देबिना इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। इस शो को करने की वजह बताते हुए गुरमीत ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, यह सब सिर्फ मजे के लिए है और घर की लड़ाई से बचने का एक अच्छा तरीका है। उन्होंने आगे कहा कि इस शो के बहाने हमें 24 घंटे एक-दूसरे के साथ रहने का मौका मिलता है, और अगर लड़ाई कैमरे के सामने हो जाए, तो घर पर बहस नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि सच कहूं तो मुझमें घर पर देबिना से बहस करने की हिम्मत नहीं है।

Also Read: लंदन में गाजा के समर्थन में बड़ी संख्या में उतरे लोग, 466 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.