Hapur News: 50 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत जेई एक ठेकेदार से उसका बिल पास कराने के एवज में ले रहा था। इस कार्रवाई के बाद से जिले के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

बिल पास करने के लिए मांगी थी 1 लाख 8 हजार रुपये की रिश्व

हापुड़ के ठेकेदार संदीप कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग में सड़क बनाने का टेंडर लिया था। काम पूरा होने के बाद जब वह भुगतान के लिए गए, तो विभाग के एई और जेई उनसे रिश्वत मांगने लगे। संदीप का आरोप है कि उनसे बिल पास करने के लिए कुल ₹1 लाख 8 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। काफी मोलभाव के बाद जेई अशोक कुमार ₹50 हजार में बिल पास करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद पीड़ित ठेकेदार संदीप कुमार ने मेरठ एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की।

इसके बाद शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। ठेकेदार संदीप कुमार ने जेई अशोक कुमार को ₹50 हजार दिए और जैसे ही जेई ने रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम जेई को हिरासत में लेकर रवाना हो गई है। इस घटना से पूरे पीडब्ल्यूडी विभाग में खलबली मच गई है।

 

Also Read: UP News: मेरठ में STF की छापेमारी से फर्जी एजुकेशन रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 3…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.