VIDEO: गर्लफ्रेंड माहिका संग सुपर लग्ज़री कार में नजर आए हार्दिक पांड्या, कीमत PSL की प्राइज मनी से तीन गुना ज्यादा

Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ और लग्ज़री लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एक बेहद महंगी कार में ड्राइव पर निकलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ Ferrari 12 सिलिंड्री कार में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में हार्दिक खुद कार चलाते दिख रहे हैं, जबकि माहिका उनके साथ आगे वाली सीट पर बैठी हैं। दोनों का यह लग्ज़री आउटिंग फैंस के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने यह लग्ज़री Ferrari कार हाल ही में खरीदी है और इसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद खुद को दिया गया तोहफा माना जा रहा है।

हालांकि, अभी तक हार्दिक या उनकी टीम की ओर से कार खरीद को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PSL की प्राइज मनी से भी कहीं ज्यादा कीमत

Ferrari 12 सिलिंड्री कार की भारत में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह रकम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

साल 2025 में PSL जीतने वाली टीम Lahore Qalandars को करीब 4.2 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा में) की इनामी राशि मिली थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में 9 पारियों में 27.12 की औसत और 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा।

वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 9 मैचों में 9 विकेट झटककर टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चा में रहने वाले हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपने स्टाइल और स्टारडम से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Also Read: Naman Awards 2026: रोहित-विराट नहीं, इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, BCCI ने की बड़ी घोषणा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.