Hardik Pandya: अहमदाबाद T20 में हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी, रिकॉर्ड पर सामने आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का समापन अहमदाबाद में खेले गए आखिरी मुकाबले के साथ हुआ।
जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर सीरीज का अंत जीत के साथ किया। इस मैच में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन चर्चा का केंद्र रहा।
अहमदाबाद T20 में हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों पर 63 रन की तेज़ पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
पंड्या ने अपना अर्धशतक महज 16 गेंदों में पूरा किया और इस तरह वह इंटरनेशनल T20I में सबसे तेज़ फिफ्टी लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

अपनी शानदार पारी के लिए हार्दिक पंड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। अवॉर्ड लेने के दौरान पंड्या ने बताया कि जब वह आउट होकर डगआउट पहुंचे तो टीम इंडिया के सोशल मीडिया मैनेजर ने उन्हें बताया कि उन्होंने दूसरी सबसे तेज़ फिफ्टी लगाई है।
हार्दिक के मुताबिक, पहले यह जानकर उन्हें थोड़ा अफसोस हुआ कि वह शीर्ष स्थान से चूक गए, लेकिन जब यह पता चला कि सबसे तेज़ फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, तो उन्हें खुशी भी हुई।
मैच के दौरान हार्दिक पंड्या का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अपनी पारी के दौरान लगाए गए एक छक्के की गेंद बाउंड्री के बाहर खड़े कैमरामैन को जा लगी थी।
पारी खत्म होने के बाद हार्दिक उस कैमरामैन से मिलने पहुंचे और उसका हालचाल जाना। उनके इस व्यवहार की फैंस ने खूब सराहना की।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन अभी होना है, जिसमें हार्दिक पंड्या का चयन लगभग तय माना जा रहा है।
मौजूदा फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर वह इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो घरेलू परिस्थितियों में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.