अमीरी हो तो ऐसी… चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी से ज्यादा महंगी है पांड्या की घड़ी

Hardik Pandya Watch Price: बीते 9 मार्च को हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया था. हालांकि, टीम इंडिया की इस जीत से ज्यादा हार्दिक पांड्या की घड़ी चर्चाओं में है.

Hardik Pandya Watch Price

दरअसल, हार्दिक पांड्या का लग्जरी लाइफस्टाइल किसी से छुपा नहीं है. पांड्या को भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में रिचर्ड मिल कंपनी की घड़ी पहने देखा गया.

आपको बता दें कि हार्दिक ने रिचर्ड मिल RM 27-04 राफेल नडाल टूर बिलन एडिशन पहना हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने इस घड़ी को तकरीबन 9.15 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Hardik Pandya Watch Price

लेकिन उसके बाद इस घड़ी की कीमत तेज रफ्तार से बढ़ी है. बताया जा रहा है कि अब इस घड़ी की कीमत 18-21 करोड़ रुपये के बीच है.

अगर यह सच है, तो हार्दिक पांड्या की इस घड़ी की कीमत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी से भी ज्यादा है. चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया को करीब 20 करोड़ की इनामी राशि मिली मिली थी.

Hardik Pandya Watch Price

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार्दिक पांड्या के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने 99 रन बनाने के साथ-साथ 4 विकेट भी लिए. आपको बता दें कि भारत ने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है.

Also Read: IPL 2025: अब ‘बापू’ संभालेंगे DC की कमान, केएल राहुल ने ठुकराई दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.