Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर 3 घंटे अंधेरा, पेड एसी वेटिंग हॉल में नहीं जले बल्ब

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के पेड एसी वेटिंग हॉल में करीब 3 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान न तो एसी चला और न ही पंखे। मजबूरन, वेटिंग हॉल का संचालन करने वाली कंपनी को यात्रियों के पैसे वापस करने पड़े, जिससे उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ।

अधिकारियों की लापरवाही का दंश झेल रहे यात्री

हरदोई से मुरादाबाद मंडल तक के रेलवे अधिकारी इस समस्या पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। उनका रटा-रटाया जवाब होता है कि “अमृत भारत स्टेशन योजना में काम चल रहा है, असुविधा के लिए खेद है।” लेकिन, अधिकारियों की इसी लापरवाही का खामियाजा हरदोई के रेल यात्रियों और निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।यह घटना तब हुई जब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ जाने

वाली ट्रेनों के आने का समय था। रात करीब 9:30 बजे अचानक पेड एसी वेटिंग हॉल की बिजली चली गई, जिससे पूरे हॉल में अंधेरा छा गया। उस समय लगभग 8-10 यात्री 30 रुपये प्रति घंटे की दर से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

बिजली गई तो वापस करने पड़े पैसे

बिजली गुल होने के बाद पंखे और एसी पूरी तरह से बंद हो गए। लगभग 3 घंटे तक वेटिंग हॉल में अंधेरा रहा और बिजली रात 12:30 बजे बहाल हुई। जब बिजली वापस आई, तब तक कोई भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं थी और यात्री जा चुके थे। लेकिन, जिस समय बिजली गई थी, उस समय बैठे यात्रियों को संचालक ने उनके पैसे वापस लौटा दिए, जिससे कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा।जानकारी के मुताबिक, पेड एसी

वेटिंग हॉल की बिजली अक्सर बाधित होती रहती है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई भी अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि निजी कंपनी को भी आर्थिक नुकसान और बदनामी झेलनी पड़ रही है।

Also Read: ‘बागी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.