Lucknow News: राजधानी में हरिशंकरी पौधे रोप कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में एक अनोखी पहल की गई है। जिला प्रशासन, लोक भारती और कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से ज़िले भर में एक साथ 270 ‘हरिशंकरी’ पौधे (पीपल, बरगद और पाखड़) लगाए गए। इस ‘हरिशंकरी महोत्सव’ में सामाजिक कार्यकर्ताओं, वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Harishankari Festival

लोक भारती के संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह और जिलाधिकारी विशाख ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद ज़रूरी हैं। पीपल, बरगद और पाखड़ को हरिशंकरी कहा जाता है क्योंकि इन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। ये तीनों पेड़ न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि छाया, औषधि और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी बहुत मददगार होते हैं। इन पेड़ों का एक साथ रोपण करना समाज और पर्यावरण दोनों के लिए शुभ माना जाता है।

Harishankari Festival

विभिन्न क्षेत्रों में हुआ पौधारोपण

लखनऊ में अलग-अलग स्थानों पर यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक, खंड विकास अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, और लोक भारती के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीएफओ सितांशु पाण्डेय, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक योगेश शुक्ला और जय देवी कौशल समेत कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

Also Read: UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- FDR तकनीक से बनीं सड़कें बन रहीं वरदान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.