Harshit Rana T20 Debut: प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे हर्षित राणा, फिर कैसे मिल गया मौका?

How Harshit Rana Makes His T20I Debut: पुणे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव के साथ उतरी थी. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर की जगह शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है.

Harshit Rana T20 Debut

लेकिन इसके बाद बीच मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा की एंट्री हो जाती है.

दरअसल, हर्षित राणा को शिवम दुबे की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. लेकिन अब सवाल है कि हर्षित राणा को बीच मैच में कैसे एंट्री मिल गई? शिवम दुबे बल्लेबाजी के वक्त अपनी हेलमेट पर चोट खा बैठे. जिसके बाद शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया.

हर्षित राणा ने अपने स्पेल से पलट दी बाजी

Harshit Rana T20 Debut

इस तरह हर्षित राणा ने अपना इंटरनेशनल टी20 डेब्यू किया. हर्षित राणा ने अपने डेब्यू मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

हर्षित राणा ने लियम लिविंगस्टोन के अलावा जैकब बैथल और जैमी ओवरटन का अहम विकेट अपने नाम किया. लेकिन जिस तरह शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई. वह चर्चा का विषय बना हुआ है. और सोशल मीडिया पर हर्षित राणा लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर जीती सीरीज

Harshit Rana T20 Debut

वहीं, भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ताबड़तोड़ शुरूआत के बावजूद 19.4 ओवर में महज 166 रनों पर सिमट गई.

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 51 रन बनाए. जबकि बेन डकैट ने 19 गेंदों पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि, इसके अलावा कप्तान जोस बटलर, लियम लिविंगस्टोन और जैकब बैथल जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया.

भारत के लिए हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट झटके. वरूण चक्रवर्ती को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Also Read: BCCI Award Winners 2023-24: अश्विन, बुमराह से स्मृति मंधाना तक… इन खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी बीसीसीआई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.