जनता दर्शन में बूढ़ी मां की फरियाद सुन CM योगी ने कैंसर पीड़ित बेटे को तुरंत अस्पताल भेजा
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ के दौरान कानपुर की बुजुर्ग महिला की बात सुनकर तुरंत कार्रवाई की। महिला के कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने उसे सरकारी एंबुलेंस से सीधे कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भेजा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया
‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री ने 50 से अधिक पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र लिए। कानपुर की महिला ने बताया कि उसके जवान बेटे को कैंसर है और वे गरीब हैं। इस बात से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।

आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। सरकार हर प्रदेशवासी के चेहरे पर खुशी लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसी भी पीड़ित की फरियाद पर उचित कार्रवाई की जाएगी और इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।”

इस दौरान मथुरा, वृंदावन, लखनऊ और नोएडा से आए अन्य पीड़ितों ने भी प्रशासनिक, पुलिस, बिजली और साइबर फ्रॉड संबंधी समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
छोटे-मुन्नों को भी सीएम ने दुलारा और सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी वितरित कर अपनत्व का अहसास कराया।
Also Read: लखनऊ से जा रहे श्रद्धालुओं की कार और बस की टक्कर, एक छात्र की मौत

