UP वाले रहे सावधान! इन 50 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा

Heavy Rain Alert in UP: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का असर अभी थमा नहीं है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में 6 सितंबर तक भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने राहत और बचाव की तैयारियां मजबूत रखने को कहा है। खासतौर पर उन इलाकों पर लगातार नजर रखने के निर्देश हैं, जहां पहले से जलभराव या बाढ़ का असर है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने की तैयारी रखने को कहा गया है।

6 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की आशंका

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक UP के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ताजा चेतावनी में पश्चिमी यूपी में 2 से 5 सितंबर तक भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी यूपी में 2 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है।

बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। ऐसे में प्रशासन को निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

इन 50 जिलों में भारी बारिश की आशंका

Heavy Rain Alert in UP: भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, एटा, कासगंज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं।

इन 10 जिलों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा

भारी बारिश के साथ सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, चित्रकूट और कौशाम्बी में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) की आशंका जताई गई है। इन जिलों में नदियों, नालों और निचले इलाकों की स्थिति पर विशेष नजर रखने के निर्देश हैं।

प्रशासन को कहा गया है कि अचानक जलस्तर बढ़ने या जलभराव की स्थिति में राहत और बचाव कार्य में देरी न हो। लोगों से भी मौसम संबंधी आधिकारिक अलर्ट का पालन करने और तेज बारिश या बिजली गिरने के दौरान खुले व संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है।

Also Read: 2 घंटे की बारिश में लखनऊ बेहाल… सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी, 8 फीट धंसी सड़क

Get real time updates directly on you device, subscribe now.