High BP: क्या दवा खाने के बाद भी हाई रहता है आपका ब्लड प्रेशर, जानें वजह
Sandesh Wahak Digital Desk: बीते कुछ सालों में हाई ब्लड प्रेशर (High BP) की समस्या काफी तेजी से बढ़ी है। दरअसल हाई बीपी (High BP) कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। खासतौर पर ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा हो जाता है। कई लोग बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाएं लेते हैं, लेकिन कई मामलों में दवा खाने के बाद भी बीपी बढ़ा रहता है।
दवा लेने के बाद भी High BP क्यों?
जानकार मानते हैं कि अधिकतर मामलों में दवा लेने के बाद लोगों का High BP कंट्रोल में आ जाता है, लेकिन कुछ लोगों में दवा लेने के बाद भी बीपी बढ़ जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। कई लोग दवा तय समय पर नहीं लेते हैं। कभी सुबह, कभी शाम या कभी दोपहर में दवा लेने से उसका असर सही तरीके से नहीं हो पाता है।
दरअसल दवा हमेशा डॉक्टर के बताए गए एक तय समय पर ही लेनी चाहिए। इसके अलावा दवा की डोज का ध्यान रखना भी जरूरी है। कई लोग खुद से डोज कम या ज्यादा कर लेते हैं, जिससे बीपी कंट्रोल नहीं हो पाता है। अगर दवा ले रहे हैं तो खानपान में भी परहेज करना जरूरी होता है।
खानपान में गलतियां बढ़ा सकती हैं BP
दरअसल High BP को कंट्रोल रखने के लिए खानपान का सही होना बेहद जरूरी है। ज्यादा नमक खाने से बचना चाहिए। डाइट से अचार, पापड़ और ज्यादा नमकीन चीजों को हटाना जरूरी है। सब्जी में भी कम नमक डालने की सलाह दी जाती है और उबला भोजन बेहतर माना जाता है। डाइट में प्रोटीन और फाइबर का संतुलन जरूरी है। हरी सब्जियां और मौसम के अनुसार फल खाना फायदेमंद होता है। देर रात खाना और भारी खाना खाने से बचना चाहिए। फास्ट फूड और ज्यादा तले भुने भोजन से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर बीपी कंट्रोल में रखना है तो खानपान के साथ लाइफस्टाइल भी ठीक रखना जरूरी है। रोज एक ही समय पर सोना और जागना चाहिए। कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरूरी है। मानसिक तनाव से बचना भी जरूरी है। साथ ही बीपी को हमेशा सही तरीके से मापना चाहिए।
BP कंट्रोल रखने के लिए जरूरी सावधानियां
दरअसल High BP को कंट्रोल रखने के लिए दवा रोज एक ही समय पर लेना जरूरी है। नमक की मात्रा 5 ग्राम से कम रखनी चाहिए। वजन कंट्रोल में रखना जरूरी है। तनाव कम करना और पूरी नींद लेना भी बीपी कंट्रोल में मदद करता है।

