WPL ऑक्शन में दीप्ति शर्मा पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूपी वारियर्स ने लगाई सबसे महंगी बोली

Sandesh Wahak Digital Desk: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के ऑक्शन में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन दीप्ति शर्मा को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिला।

दिल्ली कैपिटल्स ने दीप्ति पर शुरुआती बोली लगाते हुए उन्हें 50 लाख रुपये में खरीद लिया, लेकिन इसके तुरंत बाद यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल कर उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया।

RTM लागू होने के बाद दीप्ति शर्मा की कीमत बढ़कर 3 करोड़ 20 लाख रुपये हो गई। इतनी बड़ी रकम की बिड के बाद दिल्ली कैपिटल्स पीछे हट गई और इस तरह दीप्ति एक बार फिर यूपी वारियर्स का हिस्सा बन गईं।

खास बात ये है कि WPL के इतिहास में यह पहला मौका था जब राइट टू मैच का उपयोग किया गया, जबकि इससे पहले यह नियम सिर्फ आईपीएल तक सीमित था।

Deepti Sharma

WPL 2025 में कैसा था दीप्ति का प्रदर्शन?

पिछले सीजन WPL 2025 में दीप्ति का प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा था। वे 8 मैचों में सिर्फ 122 रन ही बना पाईं, जबकि गेंदबाजी में 8 विकेट अपने नाम किए।

लेकिन इसके बाद दीप्ति ने जोरदार वापसी की और ICC वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच बनकर इतिहास रच दिया।

दीप्ति शर्मा को लेकर ऑक्शन में हुआ यह ड्रामा अब WPL के इतिहास का बड़ा पल माना जा रहा है।

Also Read: World Fastest Bowlers: क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज, एक ही देश के 4 खिलाड़ियों का दबदबा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.