हिमाचल बाढ़ राहत: टीम लखनऊ ने मंडी के स्कूली बच्चों को बांटे बैग, चेहरों पर लौटी मुस्कान
Sandesh Wahak Digital Desk: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने के लिए उत्तर प्रदेश की ‘टीम लखनऊ’ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टीम ने मंडी जिले के एक स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।

बाढ़ के कारण मंडी जिले में कई लोगों के मकान तबाह हो गए थे, जिसके चलते कई परिवार राहत कैंपों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल बैग मिलने से उनके चेहरे पर खुशी और मुस्कुराहट साफ दिखाई दी।
टीम लखनऊ के इस प्रयास से प्रभावित बच्चों को न केवल शैक्षणिक सामग्री मिली, बल्कि उनके मुश्किल समय में उन्हें भावनात्मक संबल भी मिला। स्कूल बैग पाकर बच्चों ने टीम लखनऊ का धन्यवाद किया।
Also Read: बलरामपुर: प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी महिला नरगिस की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

