Hockey World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख तय, पूरा शेड्यूल जारी
Sandesh Wahak Digital Desk: FIH Hockey World Cup 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
खास बात यह है कि इस वर्ल्ड कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिसका मुकाबला 19 अगस्त 2026 को खेला जाएगा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कार्यक्रम
भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी।
इसके बाद टीम 17 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगी और फिर 19 अगस्त को बहुप्रतीक्षित भारत–पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा।
भारतीय पुरुष टीम के सभी ग्रुप मैच नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन में आयोजित होंगे।

भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल
-
15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स
-
17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड
-
19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान
एक साथ होंगे पुरुष और महिला टूर्नामेंट
इस बार पुरुष और महिला दोनों FIH हॉकी वर्ल्ड कप एक ही समय पर आयोजित किए जाएंगे। दोनों वर्गों में 16-16 टीमें हिस्सा लेंगी।
मुकाबले नीदरलैंड्स के वागेनर स्टेडियम और बेल्जियम के वावरे में बने नए बेल्फियस हॉकी एरिना में खेले जाएंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम का शेड्यूल
भारतीय महिला टीम पूल-डी में शामिल है, जहां उसका सामना चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से होगा। टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले एम्स्टेलवीन में खेलेगी।
भारतीय महिला टीम का कार्यक्रम
-
16 अगस्त: चीन बनाम भारत
-
18 अगस्त: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
-
20 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड
पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम को इस वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
वहीं, 19 अगस्त को होने वाला भारत–पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रहने की उम्मीद है।
Also Read: Gautam Gambhir Case: इस बात से परेशान होकर गौतम गंभीर ने मांगा 2.5 करोड़ का हर्जाना

