सेवानिवृत्ति पर मिला सम्मान: DSP अरुणकांत सिंह को UP DGP का प्रशस्ति पत्र मिला
Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर पुलिस में लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अरुणकांत सिंह को सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की तरफ से भेजा गया प्रशस्ति पत्र उन्हें पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सिद्धार्थनगर स्थित पुलिस कार्यालय में सौंपा।

क्यों किया गया सम्मानित?
अरुणकांत सिंह को पुलिस विभाग में उनकी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मान समारोह के दौरान एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने अरुणकांत सिंह की तारीफ करते हुए कहा, “आप जैसे समर्पित अधिकारी किसी भी विभाग की शान होते हैं। उनकी सेवाएं हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।” उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अरुणकांत सिंह के योगदान को हमेशा याद रखेगा।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Siddharthnagar News: शिक्षकों की समस्याओं पर गरमाया मामला, महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

